नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
सोनभद्र। नगर पंचायत चूर्क में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ सभासदों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पूर्व भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नगर पंचायत के सभी आठ सभासदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया था।
6:47 PM, Nov 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। नगर पंचायत चूर्क में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ सभासदों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पूर्व भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नगर पंचायत के सभी आठ सभासदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया था। उस दौरान संबंधित अधिकारियों की ओर से सभासदों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।सभासदों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर एक बार फिर सभी आठों सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। हालांकि, इस बार भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।सभासदों का कहना है कि बार-बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में अब सभी आठों सभासद मामले को लेकर उच्च अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।नगर पंचायत चूर्क में लगातार सामने आ रहे इस विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सभासदों की शिकायतों पर कब तक कार्रवाई होती है। इस दौरान रूपेश कुमार, सूरज चंद्रवंशी, अजय सिंह, आरती, पार्वती ,अशफाक कुरैशी, उषा देवी, विशाल सिंह, शामिल रहे
यह भी पढ़ें






