होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र: घर से निकले 62 वर्षीय व्यक्ति का पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

जुगैल (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल के टोला खोखरी डांड़ में एक 62 वर्षीय व्यक्ति का शव पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खोखरी डांड़ निवासी अमृत लाल यादव (62 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय दूदूल यादव, 26 नवंबर की शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे।

9:27 AM, Nov 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र: घर से निकले 62 वर्षीय व्यक्ति का पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जुगैल (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल के टोला खोखरी डांड़ में एक 62 वर्षीय व्यक्ति का शव पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खोखरी डांड़ निवासी अमृत लाल यादव (62 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय दूदूल यादव, 26 नवंबर की शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच शुक्रवार, 27 नवंबर को उनका शव गांव के समीप एक पहाड़ी पर फंदे से लटकता हुआ मिला।घटना की सूचना मृतक की पत्नी श्रीमती रजवंती ने जुगैल थाने में लिखित रूप से दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए फौती दर्ज की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की नियमानुसार जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions