होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल

एक सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

sonebhadra

7:07 PM, Nov 27, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल

एक सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

आठ सभासदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद नया मामला आया सामने, नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चुर्क सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी आठ सभासदों द्वारा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा सौंपने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नगर पंचायत का एक सफाईकर्मी वाहन की सफाई करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन नगर पंचायत अध्यक्ष के एक रिश्तेदार और ठेकेदार का है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति और वाहन के स्वामित्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोन प्रभात न्यूज़ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

एक सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

एक सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन

नगर की सफाई छोड़ निजी वाहन चमकाने में लगी ड्यूटी?

नगर पंचायत में तैनात सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और नालियों की सफाई कर नगर को स्वच्छ बनाए रखने की है। इसके लिए सरकारी खजाने से उन्हें वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में यदि किसी सफाईकर्मी से निजी वाहन की सफाई कराई जा रही है तो यह जांच का विषय है कि उसे किसके निर्देश पर और किन परिस्थितियों में इस कार्य में लगाया गया था। स्थानीय स्तर पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि नगर पंचायत कर्मचारियों की ड्यूटी का निर्धारण किस आधार पर किया जाता है और उनके कार्यों की निगरानी की व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

आठ सभासदों के आरोपों के बाद दूसरा मामला, प्रशासन की कार्रवाई पर निगाहें

विज्ञापन

एक सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

एक सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले नगर पंचायत के आठ सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। सभासदों के इस कदम से नगर पंचायत के भीतर चल रही नाराजगी सार्वजनिक हो गई थी। अब सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सामने आने के बाद नगर पंचायत की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, दोनों मामलों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन लगातार सामने आ रहे विवादों ने नगर पंचायत प्रशासन की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज कर दी है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी से जानकारी लेने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन नॉट रीचेबल बताया गया। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराता है या नहीं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions