सोनभद्र में 25 किलो गांजा और 6 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 32 लाख का माल बरामद
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
sonebhadra
6:40 PM, Nov 27, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, दो लग्जरी कारें और 24,200 रुपये नकद भी बरामद
सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गांजा एवं हेरोइन की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 किलोग्राम अवैध गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, 24,200 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 27 नवंबर को संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चुर्क जाने वाली सड़क पर सहिजन शराब भट्ठी के सामने ग्राम सहिजन में कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. उमर उर्फ बब्लू खान निवासी बहुअरा (हिन्दुआरी), अंशू गिरी उर्फ गोलू निवासी परसिया (रामगढ़) और पुष्पराज यादव उर्फ श्याम निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 बंडलों में रखा 25 किलोग्राम गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 24,200 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की सिल्वर रंग की होंडा सिटी और एक टाटा पंच कार भी जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण तथा रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
यह भी पढ़ें
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी मिली है। पुलिस अब मादक पदार्थों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं और बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के प्रेस नोट में तीनों अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया गया है।पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मो. उमर उर्फ बब्लू खान के खिलाफ 12, अंशू गिरी उर्फ गोलू के खिलाफ 5 और पुष्पराज यादव उर्फ श्याम के खिलाफ 10 मुकदमों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका
कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव, लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।






