होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी आयोजित, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया जागरूक

सदर ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज के सभागार में शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक की ओर से जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

sonebhadra

6:45 PM, Nov 27, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

जिला सहकारी बैंक की तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी आयोजित, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया जागरूक

सदर ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज के सभागार में शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक की ओर से जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, सदर ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज के सभागार में शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक की ओर से जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित समिति के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल का राबर्टसगंज के ब्रांच मैनेजर द्वारा सभी का अंग वस्त्र एवं माला पहनकर स्वागत किया गया इसमें रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं संचालकों को आमंत्रित किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों के कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी गांवों के लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि समितियों के माध्यम से गांव-गांव तक अभियान चलाकर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

इस दौरान उपस्थित बैंक के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने समितियों के अध्यक्षों और सभापतियों को आश्वस्त किया कि सहकारी समितियों की समस्याओं के समाधान और उनकी व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में श्यामजीत, ब्रांच मैनेजर जिला सहकारी बैंक रामगढ़, हुकुम सिंह, जिला सहकारी बैंक बैनी, संतोष सिंह, संचालक जिला सहकारी बैंक, बलदेव सिंह, संचालक जिला सहकारी बैंक रॉबर्ट्सगंज, जगदीश सिंह, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, अलोपी अग्रवाल, संचालक जिला सहकारी बैंक, निर्मल सिंह, सहायक विकास अधिकारी तथा प्रमोद कुमार राय, ब्रांच मैनेजर जिला सहकारी बैंक रॉबर्ट्सगंज सहित विभिन्न सहकारी समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions