नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव का स्वागत एवं सम्मान किया।
sonebhadra
7:18 PM, Nov 27, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: नरेश कुमार गुप्ता

ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव का स्वागत एवं सम्मान किया।
बभनी/सोनभद्र। विकासखंड बभनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) ब्लॉक कार्यकारिणी बभनी की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस बैठक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) ब्लॉक कार्यकारिणी ने शिक्षकों के चयन वेतनमान, स्व-जनगणना के कार्य में नेटवर्क की समस्या तथा लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया सहित अन्य समस्याओं से खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) ब्लॉक कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रजीत, मंत्री सुनील कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






