दुद्धी 48 करोड़ की पेयजल योजना का सर्वे शुरू, कनहर से ठेमा फिल्टर प्लांट तक पहुंचेगा पानी
दुद्धी नगर पंचायत की महत्वपूर्ण प्रस्ताव जिसमें नगर में करीब 48 करोड़ रुपये की पेयजल योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य होना हैं का सर्वे गुरुवार से शुरू हुआ।
sonebhadra
7:02 PM, Nov 27, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी

दुद्धी नगर पंचायत की महत्वपूर्ण प्रस्ताव जिसमें नगर में करीब 48 करोड़ रुपये की पेयजल योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य होना हैं का सर्वे गुरुवार से शुरू हुआ।
सैकड़ो वर्षों के लिए जल संकट से मिलेगा निजात सोनभद्र, दुद्धी नगर पंचायत की महत्वपूर्ण प्रस्ताव जिसमें नगर में करीब 48 करोड़ रुपये की पेयजल योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य होना हैं का सर्वे गुरुवार से शुरू हुआ। योजना के तहत कनहर नदी से ठेमा नदी के फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके बाद नगर के सभी वार्डों में नई पाईप लाईन के जरिए घरों तक पानी की सप्लाई होगी। लखनऊ की कंपनी श्रम शक्ति इंटरप्राइजेज के सर्वेयर अरुण कुमार और अमरेश कुमार नगर के अलग अलग इलाकों में पाइपलाइन के संभावित रास्तों का सर्वे कर रहे हैं। कंपनी की टीम नगर का नक्शा और पाइपलाइन की डिजाइन तैयार करेगी। इसके आधार पर रिपोर्ट संबंधित कार्यदायी कंपनी को सौंपी जाएगी। जल निगम के टेंडर में यह काम गुजरात की एक कंपनी को मिला है। सर्वे में तय किया जाएगा कि पाइपलाइन किन रास्तों से गुजरेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पानी पहुंच सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि दुद्धी में गर्मी के साथ ही अन्य मौसमों में भी पानी की कमी रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखे गए और संबंधित विभागों के सामने भी बात रखी गई। लगातार प्रयास और प्रस्ताव के बाद करीब 48 करोड़ रुपये की पेयजल योजना आगे बढ़ी है। कमलेश मोहन ने कहा कि योजना पूरी होने के बाद नगरवासियों को पानी की कमी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत स्वच्छता मिशन पंचायत ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने नगर पंचायत चेयरमैन के सराहनीय पहल पर शुद्ध पेयजल आपूर्ति से नगर वासियों को इस परियोजना के धरातल पर उतरने से सैकड़ो वर्षों तक शुद्ध जल मिल सकेगा। जो दुद्धी के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगी। जिसकी मुक्तकण्ठ से प्रशंसा किया हैं।
यह भी पढ़ें






