अल्ट्राटेक पार्किंग में घुम रही ट्रक में कोयला लोड टेलर ने मारी ट्रक में टक्कर
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के शहिद स्थल के आगे वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने डिवाइडर कटींग पर रेणुकूट के तरफ से कोयला लोड ट्रक जा रहा था और अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने डिवाइडर कटींग से ट्रक को अचानक दाहिने साइड घुमा दिया जिसके कारण पिछे से आ रही टेलर ने ब्रेक फेल होने से जोरदार धक्का मार दिया जिसमें टेलर चालक बाल बाल बच
9:45 AM, Nov 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के शहिद स्थल के आगे वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने डिवाइडर कटींग पर रेणुकूट के तरफ से कोयला लोड ट्रक जा रहा था और अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने डिवाइडर कटींग से ट्रक को अचानक दाहिने साइड घुमा दिया जिसके कारण पिछे से आ रही टेलर ने ब्रेक फेल होने से जोरदार धक्का मार दिया जिसमें टेलर चालक बाल बाल बच गया और हाइवा की केविन क्षतिग्रस्त हो गया
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के शहिद स्थल के आगे वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने डिवाइडर कटींग पर रेणुकूट के तरफ से कोयला लोड ट्रक जा रहा था और अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने डिवाइडर कटींग से ट्रक चालक ने अचानक दाहिने साइड अल्ट्राटेक पार्किंग में जाने हेतु घुमा दिया जिसके कारण पिछे से तेज रफ्तार से आ रही हाइवा चालक ने देखते ही अचानक ब्रेक व हैंड ब्रेक लगा दिया लेकिन ब्रेक फेल हो गया जहां ब्रेक फेल होने के कारण हाइवा ने ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया जिसमें हाइवा चालक बाल बाल बच गया और हाइवा की केविन क्षतिग्रस्त हो गयावही टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर फंस गया जिसको स्थानीय लोगों ने तत्काल हाइवा चालक अरून कुमार भारती निवासी बीजपुर चपकी को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया जहां हाइवा चालक को किसी प्रकार का कोई चोट नहीं लगी।वही सूचना के घंटों बाद डाला पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रीम कार्यवाही में जुटी ।जहां ऐसे घटना को लेकर स्थानीय लोगों में असमंजस के साथ भय का माहौल व्याप्त है कि नगर में इतनी बड़ी अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट का गाड़ी पार्किंग बनाई गई है और पार्किंग में आने जाने वाले वाहनों को लेकर डिवाइडर कटींग के पास कोई भी सुरक्षा कर्मी नहीं है जहां यह स्थान नगर का सबसे बड़ा सड़क दुघर्टना का डेंजर जोन डिवाइडर कटींग है वहां ना ही अल्ट्राटेक सीमेंट के द्वारा कोई सुरक्षा कर्मी नियुक्त है ना ही पुलिस द्वारा कोई पुलिस की डियूटी लगाई जाती है जिसको लेकर नगर के लोगों ने शासन प्रशासन से यहां के लिए पुलिस की डियूटी लगाने की मांग किया जा चुका है जहां वर्ष बित गए लेकिन अभी तक ना तो अल्ट्राटेक के द्वारा सुरक्षा कर्मी नियुक्त किया गया ना तो डाला पुलिस चौकी द्वारा पुलिस की डियूटी लगाई जा रही है। आए दिन सड़क दुघर्टना होते जा रहा और थमने का नाम नहीं ले रही
यह भी पढ़ें






