होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी मे कैलाश कुंज मंदिर मल्देवा पर पर्यटन विभाग द्वारा 1 करोड़ 91 लाख के कार्य की जॉच टीम औपचारिकता कर लौटी जनता में आक्रोश.

जिलाधिकारी सोनभद्र एवं मंत्रीगणों को ग्राम प्रधान द्वारा लिखित रूप से शिकायती प्रार्थना पत्र द्वारा सूचित कर जन आक्रोश से अवगत करा कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी

sonebhadra

6:58 PM, Nov 28, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी मे कैलाश कुंज मंदिर मल्देवा पर पर्यटन विभाग द्वारा 1 करोड़ 91 लाख के कार्य की जॉच टीम औपचारिकता कर लौटी जनता में आक्रोश.

जिलाधिकारी सोनभद्र एवं मंत्रीगणों को ग्राम प्रधान द्वारा लिखित रूप से शिकायती प्रार्थना पत्र द्वारा सूचित कर जन आक्रोश से अवगत करा कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी सोनभद विकास खण्ड अन्तर्गत कैलाश कुंज मंदिर मल्देवा / लवकुश पार्क के रूप में जिसे स्थान मिला हुआ है। उक्त मन्दिर को पर्यटन स्थल के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड़ 91 लाख रुपए की लगभग लागत से निर्माण कराए जाने हेतु विभिन्न चरणों में धन अवमुक्त हो चुका हैं आंशिक धनराशि लगभग 5 से 10 लाख रुपए शेष धन आहरण करना बाकी हैं। परन्तु कार्य की जमीनी हकीकत स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल एवं ग्रामीणों की माने तो कार्यदाई संस्था - के द्वारा निर्माण को तय मानक अनुकूल कार्य नहीं कराया गया हैं। पुराने कार्य को ही नया करने का कार्य किया गया है। स्थानीय नदियों का अवैध उत्खनन कर बालू घटिया मिट्टी युक्त प्रयोग किया गया हैं। योगाभ्यास कक्ष , शौचालय निर्माण (जिसमें पानी चालू नहीं); ,2 बैठने का सीमेंट युक्त ब्रैच से परिपूर्ण गुंबद नुमा हाल, घाटों पर पत्थर लगाने बाउंड्रीवाल , हाईमास्क लाइट एवं प्रवेश द्वारा मुख्य गेट बनवाया गया है। उक्त कार्य में ही 1 करोड़ 91 लाख रुपए खर्च कर निर्माण कार्य की इतिश्री कर लिया गया हैं। जिसकी संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सोनभद्र एवं मंत्रीगणों को ग्राम प्रधान द्वारा लिखित रूप से शिकायती प्रार्थना पत्र द्वारा सूचित कर जन आक्रोश से अवगत करा कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी । जिस पर आईआईटी बी एच यू की महिला सदस्य जिन्होंने मीडिया को अपना नाम बताने से इन्कार किया के साथ सहायक अभियंता हरेंद्र नाथ वर्मा दिनांक 28 नवम्बर 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचे। जहाँ मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल , प्रभाकर प्रजापति, अभिमन्यु, नन्दलाल भारती, सुरेन्द्र शर्मा , शाहरुख खान , सन्नी सिंह आदि ने जन समस्या से टीम का अवगत कराना चाह जिस पर टीम ने एक न सुनी और तत्काल गाड़ी में बैठ निकल लिए जिसको लेकर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है । निर्माण कार्य की तय एस्टीमेट अनुसार जॉच कर दोषी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है ।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions