होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया

sonebhadra

9:39 AM, Nov 29, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया,

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

 दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बढ़नीनाला एनएच 39 रेलवे स्टेशन रोड मोड़ के पास आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक का सवार सुरक्षित बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बीडर निवासी धीरज (25) पुत्र ओमकारनाथ अपने चचेरे भाई पंकज (18) पुत्र राजेश चेरो के साथ बाइक से दुद्धी की तरफ से अपने गांव बीडर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन मोड़ पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज किया गया।चिकित्सकों के अनुसार ,दुर्घटना में धीरज के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पंकज को मामूली चोटें लगी हैं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions