डाला में जरासंध महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई, जिला कमेटी का चुनाव आगामी 10 जनवरी को.
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में जरासंध महाराज की जयंती उल्लास पूर्वक प्रतिमा पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलन, पुष्प, धूप , यज्ञ, हवन के बीच मनाया गया।
sonebhadra
7:48 PM, Nov 29, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में जरासंध महाराज की जयंती उल्लास पूर्वक प्रतिमा पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलन, पुष्प, धूप , यज्ञ, हवन के बीच मनाया गया।
सोनभद्र जनपद अन्तर्गत अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा जनपद सोनभद्र की डाला में संरक्षक नन्दकिशोर चन्द्रवंशी के आवास पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में जरासंध महाराज की जयंती उल्लास पूर्वक प्रतिमा पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलन, पुष्प, धूप , यज्ञ, हवन के बीच मनाया गया। जरासंध महाराज जन्म जयंती व जिला कमेटी के गठन को लेकर तत्काल होने वाले चुनाव को स्थगित करते हुए दिनाँक 10 जनवरी 2027 दिन रविवार को स्थान मनप्रीत होटल रेनुसागर सोनभद्र में जिला कमेटी सोनभद्र का गठन सर्वसम्मति से कराए जाने पर सहमति व्यक्ति की गई। चुनाव हेतु जनपद सोनभद्र चन्द्रवंशी समाज के बीच जन जागरण कर चुनाव कराने पर सहमति व्यक्त की गई। जिसकी जिम्मेदारी शाखा अध्यक्ष रेनुसागर रामाधार चन्द्रवंशी व जिला उपाध्यक्ष गोपाल चन्द्रवंशी उर्फ मन प्रीत ने लिया। बैठक का सफल संचालन महासचिव राजेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। इस मौके पर बनारसी चन्द्रवंशी , काशीनाथ चन्द्रवंशी (बीना),राजेश्वरी प्रसाद चन्द्रवंशी ( चुर्क ) राजेश्वर सिंह चन्द्रवंशी ( ओबरा) छोटेलाल चन्द्रवंशी (रेणुकूट )जोखन सिंह चन्द्रवंशी ( रेणुकूट) बी एन सिंह व सुरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ( रेणुकूट) रेणुकूट शाखा अध्यक्ष मंटू चन्द्रवंशी, चोपन ओम प्रकाश चन्द्रवंशी आदि दर्जनों जिला शाखा के चन्द्रवंशी गण मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें






