दुद्धी - दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, भाई-बहन समेत चार घायल, सीएचसी में इलाज जारी.
दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में भाई बहन समेत चार लोग घायल हो गए।
sonebhadra
9:14 PM, Nov 29, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में भाई बहन समेत चार लोग घायल हो गए।
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में भाई बहन समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीघुल निवासी शुभम भारती पुत्र स्व. रघुवर प्रसाद भारती, अपनी बड़ी बहन वंदना भारती (20) के साथ बाइक से दुद्धी की तरफ से जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर नौडीहा गांव निवासी (स्थाई निवासी नगरबंशीधर झारखंड) राजन कुमार (23) पुत्र अजय ठाकुर अपने छोटे भाई अमन ठाकुर के साथ दुद्धी की ओर आ रहे थे। खजुरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में शुभम के चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य तीनों सवार भी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज कुमार और चालक अजीत ने शुभम व उनकी बहन को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। वहीं राजन और अमन को निजी साधन से अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी में डॉ. मुस्कान की देखरेख में सभी का उपचार जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना तथा बेहतर इलाज सुनिश्चित करने में सहयोग किया।
यह भी पढ़ें






