होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पति-बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने गांव के ही करीब 20 वर्षीय युवक पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को बभनी थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

8:25 PM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

पति-बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र/बभनी। बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने गांव के ही करीब 20 वर्षीय युवक पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को बभनी थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, महिला अपने पति और बच्चे के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि गांव का ही मुकेश कुमार पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति और बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाता था।पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोमवार देर रात जब घर पर उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे, तभी आरोपी कथित रूप से उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने की आहट पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पीड़िता ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष की ओर से उसे और उसके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। इससे परिवार में भय का माहौल है।मंगलवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions