Love marriage:एक हादसा और दो जिंदगी खतरे में, मालगाड़ी की चपेट में आया प्रेमी युगल, फिर भी बनाते रहे रील
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला में बुधवार की देर रात रेलवे लाइन पार करते समय एक प्रेमी युगल मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक गुप्तेश्वर का बायां पैर कट गया, जबकि युवती मीनू के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है
7:49 PM, Nov 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

ओबरा में मालगाड़ी की चपेट में आया प्रेमी युगल, युवक का कटा पैर, युवती के सिर में गंभीर चोट
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला में बुधवार की देर रात रेलवे लाइन पार करते समय एक प्रेमी युगल मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक गुप्तेश्वर का बायां पैर कट गया, जबकि युवती मीनू के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, रामगढ़ (कोन) निवासी गुप्तेश्वर अपनी प्रेमिका मीनू से मिलने ओबरा आया था। मीनू जुगैल थाना क्षेत्र के टोला पिपरा की रहने वाली है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों रेलवे लाइन पार कर भलुआ टोला स्थित मीनू की चचेरी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान चोपन-सिंगरौली रेल मार्ग पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
हादसे में गुप्तेश्वर का बायां पैर कट गया, जबकि मीनू के सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद दोनों रेलवे पटरी के किनारे लहूलुहान हालत में पड़े रहे और दर्द से कराहते रहे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
हादसे के बीच रील बनाने की चर्चा, प्रत्यक्षदर्शियों के दावे से मची हैरानी
इस दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच एक और बात चर्चा का विषय बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक जहां पैर कटने के कारण दर्द से तड़प रहा था, वहीं गंभीर रूप से घायल युवती मोबाइल फोन से सोशल मीडिया के लिए रील बनाती दिखाई दी। हादसे की गंभीरता के बीच युवती के मोबाइल इस्तेमाल करने की इस कथित घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में हैरानी रही।फिलहाल हादसे के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।






