अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ म्योरपुर ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज़
अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ म्योरपुर ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज़
5:56 PM, May 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Prashant dubey

म्योरपुर (सोनभद्र)विकास खंड म्योरपुर स्थित ईदगाह एवं ग्राम पंचायत किरवानी में स्थित मस्जिद मे बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह 8:15 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर बकरीद की नमाज़ अदा की। नमाज़ म्योरपुर जामा मस्जिद के इमाम हाफिजमंजर आलम ने अदा कराई।नमाज़ के दौरान मुल्क में अमन, चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में प्रेम और शांति बनाए रखने की अपील की। पूरे क्षेत्र में बकरीद को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर म्योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।इस दौरान मो. वकील, जामा मस्जिद म्योरपुर के सदर मो. अयूब अली, छोटन, नसीम, नजीर हुसैन, लड्डू, सलमान अली सहित मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






