होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी दुःखद टेम्पो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी.

छह बच्चे सेमर टोला से पड़ोसी के टेम्पो पर घूमने निकले थे। सेमर मोड़ से कसिवा मोड़ की ओर जाते समय टेम्पो के चालक सीट पर बैठे एक बालक ने अचानक टेम्पो मोड़ दी, जिससे रिशु गिर गया और टेम्पो के पहिये के नीचे आ गया।

sonebhadra

10:14 PM, Nov 5, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी दुःखद टेम्पो से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी.

छह बच्चे सेमर टोला से पड़ोसी के टेम्पो पर घूमने निकले थे। सेमर मोड़ से कसिवा मोड़ की ओर जाते समय टेम्पो के चालक सीट पर बैठे एक बालक ने अचानक टेम्पो मोड़ दी, जिससे रिशु गिर गया और टेम्पो के पहिये के नीचे आ गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार सुबह साढ़े छह बजे एक टेम्पो से गिरकर 10 वर्षीय बालक रिशु राज पुत्र दीपक की मौत हो गई। मृतक गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा 3 का छात्र था।परिजनों के अनुसार, रिशु सहित गांव के पांच से छह बच्चे सेमर टोला से पड़ोसी के टेम्पो पर घूमने निकले थे। सेमर मोड़ से कसिवा मोड़ की ओर जाते समय टेम्पो के चालक सीट पर बैठे एक बालक ने अचानक टेम्पो मोड़ दी, जिससे रिशु गिर गया और टेम्पो के पहिये के नीचे आ गया।

घटना के बाद अन्य बच्चों ने गंभीर रूप से घायल रिशु को टेम्पो में रखा और एक बच्चे ने उसके परिजनों को टेम्पो से गिरने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे दूसरे टेम्पो से दुद्धी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसकी हालत गंभीर देखकर सीएचसी दुद्धी भेजा गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रिशु ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। गुरुवार दोपहर बालक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि रिशु दो भाइयों में बड़ा था और उसकी एक छोटी बहन भी है। घटना से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions