होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Sonbhadra news:धर्म परिवर्तन का दबाव और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा

सोनभद्र: गैर धर्म के युवक से शादी को लेकर दो बार बीएसएनएल टावर पर चढ़कर चर्चा में आई युवती ने अब अपने प्रेमी के परिजनों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर अनपरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

6:56 PM, Nov 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra news:धर्म परिवर्तन का दबाव और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: गैर धर्म के युवक से शादी को लेकर दो बार बीएसएनएल टावर पर चढ़कर चर्चा में आई युवती ने अब अपने प्रेमी के परिजनों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर अनपरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शक्तिनगर थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने सोमवार को अनपरा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि रेणुसागर निवासी सलीम कुरैशी ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो सलीम ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर युवती की मां ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।पीड़िता का आरोप है कि सलीम के जेल जाने के बाद उसके परिजन और रिश्तेदार उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगे। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में उसने सलीम के भाई कलीम कुरैशी, बहन रिजवाना और आफरीन तथा रिश्तेदार नूरुल आफरीन पर धमकी देने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।युवती ने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी युवती शादी के मामले को लेकर दो बार बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई थी, जिसके बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना था।अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions