होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, चेहरे पर पोती कालिख-चूना; वीडियो वायरल

चोरी के संदेह में एक युवक को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख और चूना पोतकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

11:13 AM, Nov 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, चेहरे पर पोती कालिख-चूना; वीडियो वायरल

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

पुलिस ने दर्ज की FIR, 04 अभियुक्त गिरफ्तार.



सोनभद्र। चोरी का शक किसी को कानून हाथ में लेने और किसी व्यक्ति को सरेआम अपमानित करने का अधिकार नहीं देता। इसके बावजूद रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के करारी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां चोरी के संदेह में एक युवक को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख और चूना पोतकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञानघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। युवक के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी संज्ञान लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने संबंधित ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और मामले की जांच की कार्रवाई शुरू की गई।चोरी का शक जताकर भीड़ ने दी कथित सजाआरोप है कि युवक पर चोरी का संदेह जताते हुए कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर मारपीट की। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख और चूना पोत दिया गया।

Image

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। सवाल यह है कि जब युवक के साथ यह सब किया जा रहा था, तब किसी ने उसे बचाने या इस गैरकानूनी कृत्य को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की?कानून हाथ में लेना गंभीर अपराधकिसी व्यक्ति पर चोरी का संदेह होने पर पुलिस को सूचना देना नागरिकों की जिम्मेदारी है। आरोप सही है या गलत, इसका फैसला जांच और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। भीड़ को किसी व्यक्ति को सजा देने, मारपीट करने या सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है।


विज्ञापन

उक्त प्रकरण में दिनांक 23.11.2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए 04 अभियुक्तों को आज दिनांक 24.11.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

1. ओम प्रकाश पुत्र राजनारायण, निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

विज्ञापन

2. राजनारायण पुत्र रामउजेर, निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

3. रामसनेही पुत्र स्व0 सहदेव उर्फ बन्टू, निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

4. कुबेर पुत्र धर्मदेव, निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

विज्ञापन

1. उ0नि0 रणजीत सिंह, चौकी प्रभारी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज।

2. हे0का0 अरविन्द यादव, चौकी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज।

3. हे0का0 अजय कुमार यादव, चौकी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions