होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरवशाली ध्वज दिवस मनाया गया, एसपी अभिषेक वर्मा ने किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन चुर्क सहित जनपद के समस्त थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

sonebhadra

5:05 PM, Nov 23, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

सोनभद्र उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरवशाली ध्वज दिवस मनाया गया, एसपी अभिषेक वर्मा ने किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन चुर्क सहित जनपद के समस्त थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विधिवत ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन चुर्क सहित जनपद के समस्त थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विधिवत ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ध्वज हमारे गौरवशाली अतीत, अदम्य साहस, बलिदान और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। यह सभी पुलिसकर्मियों में गर्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस कलर (ध्वज का प्रतीकात्मक बैज) लगाकर सम्मानित किया।

एसपी ने कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और शौर्य से पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा और अधिक मजबूत हुई है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित संदेश को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। संदेश में बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्कृष्ट कार्य एवं अद्वितीय प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी तथा पुलिस महानिदेशक का संदेश पुलिसकर्मियों को सुनाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात/सदर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions