होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र मे नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर गरीबों में बांटे गए कंबल और मिष्ठान, सपाइयों ने किया रक्तदान.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

sonebhadra

8:22 PM, Nov 22, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

सोनभद्र मे नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर गरीबों में बांटे गए कंबल और मिष्ठान, सपाइयों ने किया रक्तदान.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

संगोष्ठी आयोजित कर समाजवादी चिंतक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि, गरीबों की मदद का लिया संकल्प

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित कर नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। साथ ही गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल और मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश भी दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी चिंतक एवं पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और शोषितों को न्याय दिलाने का काम किया। आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाकर समाज के विभिन्न वर्गों को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख जैसे पदों पर प्रतिनिधित्व का अवसर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रामनिहोर यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी समाजों को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। वे गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के साथ ही उनके हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते हैं।

कार्यक्रम में रक्तदान करने वालों में समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अजीत मौर्य, अतुल दुबे, आदिल अंसारी एवं धीरज पाठक प्रमुख रहे। संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, गीता गौर, अशोक पटेल, वेदमणि शुक्ला, फूलवंती गौड़, सुनील गौड़, राजेश विश्वकर्मा, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, हिदायत उल्ला खान, लालू भारती एवं परशुराम यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी को शत-शत नमन करते हुए उनके विचारों और समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions