होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Road Accident:कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनो में मचा कोहराम

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के समीप राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर शनिवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन लेकर फरार हो गए। मृतक की पत्नी गर्भवती है। पति की मौत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

3:07 PM, Nov 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Road Accident:कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनो में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के समीप राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर शनिवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन लेकर फरार हो गए। मृतक की पत्नी गर्भवती है। पति की मौत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव निवासी जितेन्द्र गुप्ता पुत्र रामबिहल गुप्ता अपनी ससुराल रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में रहता था।

वह प्रतिदिन ससुराल से राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव स्थित राइस मिल में काम करने आता था। शनिवार को भी वह राइस मिल में काम करने के बाद बाइक से ससुराल लौट रहा था।रात करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही वह नई बाजार के समीप राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions