रेलवे में चयन से गांव में खुशी,गरीबी को मात देकर सचिदानंद पाल ने रेलवे में बनाई जगह, परिवार का बढ़ाया मान
सोनभद्र: मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर कठिन परिस्थितियों को मात देकर सफलता हासिल करने वाले रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम लोढ़ी निवासी सचिदानंद पाल ने रेलवे में सरकारी नौकरी हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण बाइक मैकेनिक के बेटे की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है।
7:25 PM, Nov 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

गरीबी और संघर्ष को मात देकर हासिल की सरकारी नौकरी, सोनभद्र के युवा की सफलता बनी प्रेरणा
सोनभद्र: मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर कठिन परिस्थितियों को मात देकर सफलता हासिल करने वाले रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम लोढ़ी निवासी सचिदानंद पाल ने रेलवे में सरकारी नौकरी हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण बाइक मैकेनिक के बेटे की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है।सचिदानंद पाल, पुत्र अरविंद कुमार, का चयन रेलवे भर्ती बोर्ड, मालदा द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 05/2024 के तहत एनटीपीसी स्नातक श्रेणी में मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक (Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor) पद पर हुआ है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी अनंतिम प्रथम भाग पैनल में उनका नाम शामिल किया गया है।सचिदानंद ने वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी हासिल करने के लक्ष्य के साथ तैयारी शुरू कर दी। सीमित आर्थिक संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने निरंतर मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए।सफलता की राह में उन्हें कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर लगातार प्रयास जारी रखा और आखिरकार रेलवे में चयनित होकर अपने सपने को साकार कर लिया।रेलवे भर्ती बोर्ड मालदा की ओर से जारी पैनल कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT), कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (CBAT), कंप्यूटर आधारित टंकण कौशल परीक्षा (CBTST), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण सहित निर्धारित मानदंडों के आधार पर तैयार किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारियों को संस्तुति की गई है।सचिदानंद की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपने दादा देव नाथ प्रसाद, जिन्हें दूध नाथ मिस्त्री के नाम से भी जाना जाता है, की इच्छाओं को पूरा कर परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि पर चाचा मुकेश पाल, छोटू पाल और नंदन पाल सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।सचिदानंद पाल की सफलता की कहानी यह साबित करती है कि आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थितियां किसी व्यक्ति के सपनों को रोक नहीं सकतीं, यदि उसके भीतर मेहनत करने का जज्बा और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें






