होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Dala:जियो टावर के पैनल में लगी,आग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक

सोनभद्र। डाला नगर पंचायत क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग किनारे एक आवास के पास स्थित जियो टावर के पैनल में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। पैनल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।

8:16 PM, Nov 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Dala:जियो टावर के पैनल में लगी,आग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। डाला नगर पंचायत क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग किनारे एक आवास के पास स्थित जियो टावर के पैनल में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। पैनल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। इसी बीच पुलिस तथा अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग की चपेट में आने से टावर पैनल में लगे अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए।बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी जियो टावर की देखरेख करने वाली टीम को दे दी है।

विज्ञापन

पैनल जलने के कारण उक्त टावर से नेटवर्क सेवा प्रभावित हो गई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की स्पीड कम हो गई है। टावर की मरम्मत और नेटवर्क सेवा बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions