होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दुद्धी में श्रद्धांजलि सभा.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को कस्बा स्थित डीसीएफ कॉलोनी में सपा कार्यालय गोंडवाना भवन पर श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

sonebhadra

9:41 PM, Nov 22, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दुद्धी में श्रद्धांजलि सभा.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को कस्बा स्थित डीसीएफ कॉलोनी में सपा कार्यालय गोंडवाना भवन पर श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को कस्बा स्थित डीसीएफ कॉलोनी में सपा कार्यालय गोंडवाना भवन पर श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था, वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित समाजवादी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरेंद्र सिंह गोंड, दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव, कल्लन खान, जगदीश यादव, आशा रावत, कौशल्या देवी, जौहर, रिज़वान एवं परमजीत सिंह मोनू सहित अनेक समाजवादी नेतागण उपस्थित रहे। संबोधन करते हुए निरेंद्र सिंह गोंड ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और वंचित समाज के स्वाभिमान की बुलंद आवाज थे। उन्होंने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए समर्पित रहा।

निरेंद्र सिंह गोंड ने कार्यकर्ताओं से नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए दुद्धी विधानसभा के हर गरीब, आदिवासी, किसान और नौजवान के हक व सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से ही नेताजी के सपनों को साकार किया जा सकता है। दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नेताजी के ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया और समाजवादी पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पीडीए और समाजवाद की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की जनता के सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions