आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, जरूर जांचें, जाने कब मिलेंगे बीएलओ अपने बूथ पर।
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो रविवार को इसे जुड़वाने का मौका है।
8:35 PM, Nov 24, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता ब्यूरो चीफ सोनभद्र

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो रविवार को इसे जुड़वाने का मौका है।
सोनभद्र, अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो रविवार को इसे जुड़वाने का मौका है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे। बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची और आवेदन के लिए फॉर्म उपलब्ध रहेंगे। मतदाता बूथ पर पहुंचकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम सूची में देख सकते हैं। जिन पात्र लोगों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नाम, उम्र, पता, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 भरा जा सकता है। किसी अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फॉर्म-7 की व्यवस्था है।
नाम नहीं है तो बूथ पर ही भरें फॉर्म-6, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे बीएलओ।
यह भी पढ़ें
एक जनवरी मानी जाएगी अर्हता तिथि जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। नाम जोड़ने या संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ईसीआईनेट ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। विशेष अभियान के अगले चरण में 28 और 29 नवंबर को भी बूथों पर बीएलओ मिलेंगे।






