Murder: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, रातभर शव के पास बैठा रहा पति
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह ग्राम पंचायत के शाहपुर टोला में घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित पति पूरी रात पत्नी के शव के साथ घर में रहा। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उसने अपने स्वजन को घटना की जानकारी देते हुए बचाने की गुहार लगाई
5:31 PM, Nov 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच होता था विवाद, महिला के शरीर पर मिले जलने, चोट और कटने के निशान; पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लियासोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह ग्राम पंचायत के शाहपुर टोला में घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित पति पूरी रात पत्नी के शव के साथ घर में रहा। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उसने अपने स्वजन को घटना की जानकारी देते हुए बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद स्वजन ने ग्राम प्रधान को और ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।मृतका की पहचान देवंती देवी के रूप में हुई है। आरोपित पति रामकरन बैगा उर्फ पिंटू बताया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।शराब पीने को लेकर अक्सर होता था विवादपुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि रामकरन जब भी शराब के नशे में घर पहुंचता था, पत्नी के साथ मारपीट करता था। सोमवार की रात भी वह शराब पीकर घर आया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपित ने देवंती की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।पहाड़ पर मकान बनाकर रहता था परिवारबताया गया कि रामकरन अपनी पत्नी के साथ शाहपुर टोला में आबादी से करीब दो किलोमीटर दूर पहाड़ पर मकान बनाकर रहता था। दंपती के आठ बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। अन्य बच्चे देवंती के मायके में रहते हैं।शरीर पर मिले जलने और चोट के निशानघटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए। मृतका के शरीर पर कई जगह जलने, चोट लगने और कटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर आए दिन विवाद होने की बात सामने आई है। मृतका के भाई दिनेश लाल चेरो निवासी खोखा गांव, थाना हाथीनाला की तहरीर पर आरोपित रामकरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें






