होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

गुरु नानक देव की 557वीं जयंती पर दुद्धी में गूंजा भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश, प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान.

दुद्धी में सिखों के प्रथम संस्थापक गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

11:58 PM, Nov 24, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

गुरु नानक देव की 557वीं जयंती पर दुद्धी में गूंजा भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश, प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान.

दुद्धी में सिखों के प्रथम संस्थापक गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन.

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

 दुद्धी सोनभद्र विकासखंड अंतर्गत प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल दुद्धी में सिखों के प्रथम संस्थापक गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन में मुख्य अतिथि गुरुद्वारा प्रमुख के सेवादार अजीत सिंह का मार्गदर्शन उद्बोधन के बीच सामाजिक समरसता भाईचारा का संदेश दिया गया । गुरु नानक देव के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की गई। विशिष्ट अतिथि सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल अग्रहरि ने कहा कि बदलते परिवेश में कुटुंब परिवार का विघटन चिंतनीय है। गुरु नानक जी का सामाजिक भाईचारा का संदेश हम सभी के जीवन में अनुसरण करने योग्य हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने गुरु नानक देव जी के बताएं मार्ग संगत ,पंगत और सौदा पर अपने विचार व्यक्त कर आपस में वैमनस्ता - दूरी , जाति पाति धर्म पंथ मजहब से दूर सनातन परम्पराओं में सब को लेकर चलने का संदेश दिया। कन्हैयालाल अग्रहरि , आलोक अग्रहरि , जवाहरलाल एडवोकेट ने कहा कि विद्यालय में सांस्कृतिक विरासत को संजोने का शानदार कार्य किया जा रहा। गुरु नानक जी के जीवन से जुड़े कई रोचक बातों को रखा गया। आगंतुक अतिथियों को विद्यालय के शानदार अरदास / भजन मोनिका सिंह, शमीम प्रस्तुत द्वारा किया गया । संचालन जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर दुद्धी द्वारा किया गया। इस मौके पर मैनेजर जावेद अहमद , यशस्वी कपूर , रेशमा सुब्बा, सुशांत छेत्री , बलवंत कुमार आदि दर्जनों विद्यालय के अध्यापक कर्मचारी मौजूद रहे ।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions