होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

केनरा बैंक ने मृतक के पिता को सौंपा सहायता राशि दो लाख का चेक, मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम से मिला लाभ

केनरा बैंक ने मृतक के पिता को सौंपा सहायता राशि दो लाख का चेक, मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम से मिला लाभ

9:22 PM, Jun 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live


केनरा बैंक ने मृतक के पिता को सौंपा सहायता राशि दो लाख का चेक, मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम से मिला लाभ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बनी सहारा, मृतक के परिजन को मिला दो लाख रुपये का बीमा दावा

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए आर्थिक संबल साबित हुई। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। मंगलवार को केनरा बैंक की रॉबर्ट्सगंज शाखा में आयोजित कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने मृतक के पिता को बीमा दावा राशि का चेक सौंपा।

जानकारी के अनुसार सिद्धिकला क्षेत्र के भदोही गांव निवासी रविन्द्र एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां 4 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई। बताया गया कि रविन्द्र ने लगभग तीन वर्ष पूर्व बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में नामांकन कराया था और मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा कर बीमा सुरक्षा प्राप्त की थी।मृत्यु के बाद परिजनों द्वारा बीमा दावा किए जाने पर बैंक ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दावा स्वीकृत किया।

विज्ञापन

इसके बाद केनरा बैंक की रॉबर्ट्सगंज शाखा में आयोजित कार्यक्रम में मृतक के पिता सीताराम को दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अधिकारी बुलुसू पवन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कठिन समय में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने की अपील की।

शाखा प्रबंधक विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि बेहद कम प्रीमियम पर उपलब्ध यह योजना दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाए

विज्ञापन

कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह, जितेंद्र यादव, रोहित कुमार शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, बैंक मित्र शक्ति पाल सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions