होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एंबुलेंस के इंतजार में सड़क किनारे हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के रास्ते पर कर्मचारी कल्याण केंद्र के समीप गुरुवार को एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस के इंतजार के दौरान सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया

8:55 PM, Oct 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

एंबुलेंस के इंतजार में सड़क किनारे हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के रास्ते पर कर्मचारी कल्याण केंद्र के समीप गुरुवार को एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस के इंतजार के दौरान सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन इस दौरान वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। बाद में राहगीर की सूचना पर एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्रसूता व नवजात को अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के डोडहर गांव निवासी रेशम पत्नी अर्जुन कुछ दिन पहले अपने मायके गई थीं। गुरुवार को वह बस से अपने घर लौट रही थीं। दोपहर में एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के रास्ते पर कर्मचारी कल्याण केंद्र के पास बस से उतरने के दौरान उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला सड़क किनारे मदद के लिए परेशान होती रही। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर पर सूचना दी। लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच महिला ने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया।इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर महिला और नवजात पर पड़ी। उसने तत्काल एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की जांच कर प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों के अनुसार, जांच में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस संबंध में एनटीपीसी रिहंद के उप प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि महिला का प्रसव सड़क किनारे ही हो गया था। टहल रहे एक अधिकारी की नजर महिला पर पड़ने के बाद अस्पताल को सूचना दी गई, जिसके तत्काल बाद एंबुलेंस भेजी गई।

विज्ञापन

महिला और नवजात को अस्पताल लाकर आवश्यक उपचार एवं मदद उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।एंबुलेंस सेवा में देरी को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठे हैं। हालांकि, एंबुलेंस को सूचना देने और उसके मौके पर पहुंचने के बीच वास्तविक समय तथा देरी के कारण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions