होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime news:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के पकरी टोला में बुधवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक लोहे की छड़ से नीम के पेड़ की डाल तोड़कर दातून निकाल रहा था। इसी दौरान छड़ ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गई और उसमें करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

6:59 AM, Nov 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


लोहे की छड़ से नीम की डाल तोड़ते समय हुआ हादसा, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का सायासोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के पकरी टोला में बुधवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक लोहे की छड़ से नीम के पेड़ की डाल तोड़कर दातून निकाल रहा था। इसी दौरान छड़ ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गई और उसमें करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।जानकारी के अनुसार, पकरी गांव निवासी रामपति भारती का मझला पुत्र छोटू भारती बुधवार सुबह सोकर उठा था। इसके बाद वह घर से करीब 400 मीटर दूर दातून तोड़ने के लिए नीम के पेड़ के पास पहुंचा। वह लोहे की छड़ से पेड़ की डाल तोड़ रहा था। इसी दौरान छड़ हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से छोटू जमीन पर गिरकर अचेत हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़े भाई बाबूलाल और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में मझला था। उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व सुनीता से हुई थी। उसके परिवार में आठ साल की बेटी और छह साल का बेटा है। युवक की मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के अनुसार, कैथी गांव के पकरी टोला में हाईटेंशन तार काफी नीचे लटक रहा था। इसकी मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।नीचे लटकते तारों की मरम्मत पर उठे सवालगांव में हाईटेंशन तार के नीचे लटकने की बात सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में बिजली के तारों की जांच कराकर नीचे लटक रहे तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions