रजधन गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
चोपन के रजधन गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
8:16 AM, Jun 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजधन गांव निवासी रानी (लगभग 30 वर्ष) पत्नी श्यामसुंदर वर्मा काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं। परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो रानी कच्चे मकान के बडेर से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिलीं। घटना की जानकारी तत्काल पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना पर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतका के पति श्यामसुंदर वर्मा वर्तमान में पुणे में मजदूरी का कार्य करते हैं। मृतका अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गई हैं।फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। विवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें






