सोनभद्र में 7 अगस्त को रोजगार मेला, आठ निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
सोनभद्र में 7 अगस्त को रोजगार मेला, आठ निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
9:15 PM, Aug 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 7 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में निजी क्षेत्र की करीब आठ कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (हिंडाल्को इंडस्ट्रीज), ओमकार डाइस प्राइवेट लिमिटेड, पुणे, जूनो फूड ऐप, श्रीराम फाइनेंस, फ्लिपकार्ट, क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड, सुलेरा इंडस्ट्रीज और वज्र एलईडी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और चयन किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी निर्धारित समय पर जिला सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बताया गया कि रोजगार मेला पूरी तरह निश्शुल्क है। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें






