होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर दुद्धी मे कस्बा स्थित शिवाजी तालाब, कैलाश कुंज मंदिर, लौआ नदी, हिरेश्वर व सीतेश मन्दिर पर पर तैयारियां हुई तेज.

दुद्धी मे कस्बा स्थित शिवाजी तालाब, कैलाश कुंज मंदिर, लौआ नदी, हिरेश्वर व सीतेश मन्दिर पर पर तैयारियां हुई तेज.

sonebhadra

8:54 PM, Nov 10, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर दुद्धी मे कस्बा स्थित शिवाजी तालाब, कैलाश कुंज मंदिर, लौआ नदी, हिरेश्वर व सीतेश मन्दिर पर पर तैयारियां हुई तेज.

दुद्धी मे कस्बा स्थित शिवाजी तालाब, कैलाश कुंज मंदिर, लौआ नदी, हिरेश्वर व सीतेश मन्दिर पर पर तैयारियां हुई तेज.

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कस्बा स्थित शिवाजी तालाब पर तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए नगर पंचायत के साथ साथ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि छठ घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने तालाब पर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए शिवाजी तालाब परिसर की साफ-सफाई, घाटों और सीढ़ियों की मरम्मत, कचरा हटाने और आवागमन के रास्तों को सुगम बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। वहीं कैलाश कुंज मंदिर मल्देवा पर आदर्श युवा क्लब के डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल , उमाशंकर प्रजापति , सत्यव्रत प्रजापति,, प्रभाकर प्रजापति आदि तालाब की साफ सफाई युद्धस्तर पर करा रहे। सुरक्षा के मद्देनजर गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, खतरनाक स्थानों को चिह्नित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पंकज अग्रहरि और सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नगर पंचायत कर्मचारियों को तालाब परिसर की सफाई और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।समाजसेवियों ने कहा कि छठ पर्व क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा है। व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सामूहिक प्रयास से घाट को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions