होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल पूर्व ग्राम प्रधान छोटेलाल की मौत, गांव में शोक

सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मुंगेहरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान ग्राम प्रधानपति छोटेलाल (55) की रविवार की देर रात वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

4:09 PM, Nov 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सड़क हादसे में घायल पूर्व ग्राम प्रधान छोटेलाल की मौत, गांव में शोक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मुंगेहरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान ग्राम प्रधानपति छोटेलाल (55) की रविवार की देर रात वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव निवासी छोटेलाल पुत्र बलिराम 31 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि छोटेलाल वर्ष 2000 से 2005 तक मुंगेहरी गांव के ग्राम प्रधान रहे थे। उनकी पत्नी शीलावती भी दो बार ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और वर्ष 2021 से वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions