होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

मारकुंडी घाटी में वीर लोरिक पत्थर पर भव्य गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान कर राजेंद्र बाबा ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक स्मारक पर शनिवार को यादव महासभा की ओर से भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्षों पुरानी परंपरा के तहत पूजा के पुजारी राजेंद्र यादव उर्फ राजेंद्र बाबा ने खौलते दूध से स्नान किया। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए हजारों की संख्या में यादव समाज के लोगों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

7:09 PM, Nov 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

मारकुंडी घाटी में वीर लोरिक पत्थर पर भव्य गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान कर राजेंद्र बाबा ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक स्मारक पर शनिवार को यादव महासभा की ओर से भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्षों पुरानी परंपरा के तहत पूजा के पुजारी राजेंद्र यादव उर्फ राजेंद्र बाबा ने खौलते दूध से स्नान किया। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए हजारों की संख्या में यादव समाज के लोगों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव तथा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव पहुंचे। पूजा के दौरान राजेंद्र बाबा ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद हवन के समीप बैठकर पुजारी का आह्वान किया गया। जैसे-जैसे दूध से भरे घड़ों में उबाल आता गया, लोगों की उत्सुकता बढ़ती गई। इसके बाद राजेंद्र बाबा ने घड़ों को सिर के ऊपर उठाकर खौलते दूध से स्नान किया। यह दृश्य कार्यक्रम में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।खौलते दूध से स्नान करने के दौरान किसी प्रकार की हानि नहीं होने के सवाल पर राजेंद्र बाबा ने इसे भगवान श्रीकृष्ण और गुरु महाराज की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी कोई शक्ति नहीं है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से ही यह सब संभव होता है।प्रकृति की पूजा का दिया संदेशराजेंद्र बाबा ने गोवर्धन पूजा की महत्ता बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति की पूजा का संदेश दिया था। मनुष्य जिस प्रकृति के सहारे जीवन व्यतीत करता है, उसकी पूजा और संरक्षण करना चाहिए। प्रकृति में पर्वत, पहाड़, गाय और अन्य जीव-जंतु शामिल हैं। गोवर्धन पूजा इसी प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है।वहीं, देश में बढ़ती हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी हिंसा की घटनाएं होने की आशंका है और लोगों में भय का माहौल बना रह सकता है। उन्होंने इसे समय के कालचक्र से जोड़कर अपनी बात रखी।हजारों लोगों की रही मौजूदगीइस अवसर पर सांसद छोटेलाल खरवार, विजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, संजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, रामनिहोर यादव जिलाध्यक्ष सपा, अनिल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, परमेश्वर यादव, रमेश दुबे पूर्व विधायक, मोहम्मद सईद कुरैशी, रोशन यादव, लालधारी यादव, कांता यादव, सुनील सिंह गोंड़, ओबरा प्रत्याशी, इंद्रजीत यादव प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत रौप, निरेन्द्र गोंड़ सहित यादव समाज के हजारों लोग मौजूद रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions