लिलासी : विद्युत पोल से गिरी चिंगारी झोपड़ी में बंधी गाय की जलकर मौत।
11 हजार हाइटेंशन तार के विद्युत पोल से हुआ शॉर्ट सर्किट, मवेशी झोपड़ी में लगी आग।
lilasi
7:48 PM, May 24, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta


म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र चंद्रमणि प्रसाद के घर के बगल से गुजर रहे 11 हजार हाइटेंशन विद्युत पोल के शॉर्ट सर्किट से चिंगारी नीचे झोपड़ी में गिरी, जिससे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही घर और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान झोपड़ी के भीतर खूंटे में बंधी एक गाय आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस अचानक हुई घटना से परिवार में दुख का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
यह भी पढ़ें






