होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर, पोल से गिरकर हुआ घायल

हाईटेंशन लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर, पोल से गिरकर हुआ घायल

6:26 AM, Jun 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हाईटेंशन लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर, पोल से गिरकर हुआ घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से ठेके पर कार्यरत एक लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मी पोल से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके हाथ बुरी तरह झुलस गए।जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय ओमप्रकाश विद्युत विभाग के ठेकेदार के माध्यम से पसही विद्युत उपकेंद्र से पन्नूगंज विद्युत उपकेंद्र तक नई 33 केवी लाइन बिछाने के कार्य में लगा था। शनिवार को बभनियाव-शिवाला गांव के बीच विद्युत पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद साथ में कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि नई हाईटेंशन लाइन के लिए तार खींचने का कार्य चल रहा था। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions