कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरजनपदीय गोतस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र। गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंशों को बरामद करते हुए दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया है।
8:08 PM, Sep 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद, आरोपियों का पशु तस्करी से जुड़ा पुराना इतिहाससोनभद्र। गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंशों को बरामद करते हुए दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गोवंशों में छह गाय और एक बछड़ा शामिल हैं।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 12 सितंबर 2026 को करीब 12:25 बजे थाना कोन क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली तो उनमें सात गोवंश मिले। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र शिव शंकर गौतम, निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 24 वर्ष तथा संदीप राम पुत्र मंगरु राम, निवासी रजमला, थाना कोईरौना, जनपद संत रविदास नगर (भदोही), उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।पूछताछ में सामने आया तस्करी का रास्तापुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र भिदिउरा से गोवंशों को कम कीमत में खरीदते थे। इसके बाद भदोही और मीरजापुर होते हुए सोनभद्र के तेलगुड़वा रास्ते से उन्हें गढ़वा, झारखंड ले जाकर अधिक कीमत में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी रास्ते बदल-बदलकर गोवंशों की तस्करी करते थे।एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आयापुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार के खिलाफ पूर्व में भी सोनभद्र के विंढमगंज थाने में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0-65/2024, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है।सात गोवंश और दो पिकअप बरामदपुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 07 गोवंश (06 गाय व 01 बछड़ा) तथा 02 टाटा पिकअप वाहन बरामद किए हैं। इस मामले में थाना कोन पर मु0अ0सं0-154/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रमाकान्त पाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक सिंह शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






