होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बभनी में विवाहिता की मौत, एक वर्षीय बेटी के सिर से उठा मां का साया

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के बैरागो टोला में गुरुवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 22 वर्षीय जीवरानी घर के अंदर मृत अवस्था में मिलीं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

8:51 PM, Aug 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बभनी में विवाहिता की मौत, एक वर्षीय बेटी के सिर से उठा मां का साया
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के बैरागो टोला में गुरुवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 22 वर्षीय जीवरानी घर के अंदर मृत अवस्था में मिलीं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बैरागो टोला निवासी देवीशरण की पत्नी जीवरानी गुरुवार शाम घर पर थीं। उनके पति गुजरात में काम करते हैं। बताया गया कि जीवरानी घर में अकेली थीं। उनकी करीब एक वर्ष की बेटी भी है।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतका के ससुर शीतल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज के मुताबिक, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। विवाहिता की मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions