नाबालिग किशोरी ने लगाया दुष्कर्म और आगजनी का आरोप।
नाबालिग किशोरी ने लगाया दुष्कर्म और आगजनी का आरोप।
3:43 PM, May 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चोपन थाने में दी तहरीरआरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग।।
चोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने स्थानीय युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने तथा आगजनी करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता द्वारा थाना चोपन में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 27 मई 2026 को दोपहर में लगभग 2 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक कथित रूप से उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यहां तक बताया जा रहा है कि युवक कट्टा बंदूक लेकर चलता है, जिसके दम पर उसने ज्यादती की। तहरीर के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी का आपराधिक प्रवृत्ति का इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न शिकायतें की गई हैं। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।वहीं, चोपन थाने की सामान्य डायरी (जीडी) में दर्ज विवरण के अनुसार पीड़िता की मां ने भी पुलिस को सूचना दी है कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने और घर में आग लगाए जाने की घटना हुई है।
पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






