होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Murder:अधेड़ की हत्या में पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शनिवार को खेत में वृद्ध का शव मिलने के प्रकरण में मृतक की पुत्री पूनम देवी के तहरीर पर मां एवं भाई के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया है। बीते शनिवार की सुबह मृतक राम सिंह के घर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर खेत में शव मिला था

7:57 PM, Sep 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Murder:अधेड़ की हत्या में पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

अधेड़ की हत्या में मृतक की बेटी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, मृतक की पत्नी एवं बेटे पर हत्या का आरोप लगाया गया।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शनिवार को खेत में वृद्ध का शव मिलने के प्रकरण में मृतक की पुत्री पूनम देवी के तहरीर पर मां एवं भाई के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया है। बीते शनिवार की सुबह मृतक राम सिंह के घर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर खेत में शव मिला था। मामले की जांच पड़ताल अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुडवाल, एवं सीओ राजेश कुमार राय द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किया गया। इस संबंध में मृतक की पुत्री पूनम की तहरीर पर उसके भाई सूरज एवं मां कलावती के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पुत्री के तहरीर पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है तथा संदिग्धों से पूछताछ किया जा रहा है। मामले का खुलासा जल्दी ही होगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions