होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी में बकरीद पर नमाज अदा , अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

दुद्धी में बकरीद पर नमाज अदा , अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

8:59 PM, May 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी में बकरीद पर नमाज अदा , अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी सोनभद्र बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर शनिवार सुबह कस्बा व आसपास के इलाकों में खुशी-खुशी नमाज अदा की गई और देश व समाज में अमन-चैन के लिए दुआ की गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अल्लाह की इबादत की और एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी।मक़तब जब्बारिया ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे मसउद रजा ने नमाज करवाई। जामा मस्जिद व रजा जामा मस्जिद में मौलाना नजीरुल कादरी ने भी सुबह आठ बजे नमाज पढ़ाई। धर्मगुरुओं और मौलवियों ने नमाज के दौरान त्याग, इंसानियत और इबादत के महत्व पर ज़ोर दिया।नमाज के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। नमाज के बाद लोग गले मिलकर और एक-दूसरे को बकरीद की बधाई देकर त्योहार की खुशियाँ मनाते दिखे।त्योहार के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल, सीओ राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions