होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल

सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल, म्योरपुर थाना क्षेत्र का मामला.

muirpur

4:22 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: Prashant Dubey

सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल

अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर (सोनभद्र), सोनप्रभात। म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरीड़ाड़ टोला में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाजार जा रही सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

बाजार जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल ग्रामीण म्योरपुर बाजार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिकअप वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

Accident Place 

Accident Place 

इन लोगों को आई चोटें

विज्ञापन

घायलों में जमुनी देवी (50), मंगल कुमारी (18), शिलोचनी (40), पनीता (30), सुशीला (45), धर्मंती (27), सुशीला (22), मोहरमनियां (45), चंचला (8), सुधापति (45), उकमत (42), रामाशीष (13), सुशीला (30), रूइली देवी (65) और फूलमती (40) शामिल हैं. 

चालक मौके से फरार, जांच जारी

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

CHC Myorpur 

CHC Myorpur 

डग्गामार वाहनों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि यदि ऐसे डग्गामार वाहनों पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो इस प्रकार की दुर्घटनाएं भविष्य में भी होती रहेंगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions