होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सार्वजनिक हैंडपम्प उखाड़ निजी सिंचाई का आरोप, गुप्ता टोला में गहराया पेयजल संकट

सार्वजनिक हैंडपम्प उखाड़ निजी सिंचाई का आरोप, गुप्ता टोला में गहराया पेयजल संकट

8:41 PM, May 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सार्वजनिक हैंडपम्प उखाड़ निजी सिंचाई का आरोप, गुप्ता टोला में गहराया पेयजल संकट
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश, ग्रामीणों में आक्रोशसोनभद्र। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत असनहर में पेयजल संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने रमेश गुप्ता के घर के पास लगे सार्वजनिक हैंडपम्प को उखाड़कर निजी सिंचाई के लिए समरसेबल लगाने का मामला सामने आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए बोरवेल के माध्यम से खेतों की सिंचाई शुरू कर दी, जिससे पूरे गुप्ता टोला में पेयजल संकट गहरा गया है।ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले से ही पानी की भारी किल्लत बनी हुई थी। पूर्व में शिकायत के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए सार्वजनिक हैंडपम्प लगवाया था, लेकिन अब उसे उखाड़कर निजी उपयोग में लिया जा रहा है। ग्रामीण केशलाल, कमलेश गुप्ता और गुलाब गुप्ता ने बताया कि लगातार गिरते भूगर्भ जलस्तर के कारण क्षेत्र के अधिकांश नल सूख चुके हैं। ऐसे में समरसेबल के जरिए लगातार सिंचाई होने से आसपास के अन्य चापाकल भी पानी देना बंद कर चुके हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाए गए जलस्रोत का निजी सिंचाई में इस्तेमाल पूरी तरह अवैध है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए मीलों दूर भटकना पड़ रहा है। तपती गर्मी में महिलाओं और बच्चों को पानी ढोने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामले की जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल एडीओ पंचायत को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ग्रामीणों के हक का पानी रोकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पेयजल व्यवस्था को जल्द बहाल कराने का आश्वासन भी दिया गया है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन केवल आश्वासन तक सीमित रहता है या फिर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए असनहर के ग्रामीणों को इस गंभीर जल संकट से राहत दिला पाता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions