सड़क हादसा:हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
8:33 AM, Oct 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हादसा, सीएचसी चोपन में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित; हाईवा पुलिस के कब्जे में
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी कोटा निवासी रवि कुमार (19) पुत्र देवशरण मंगलवार की देर शाम पल्सर बाइक से डाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेलगुड़वा चौराहे से करीब 300 मीटर दूर रेणुकूट की तरफ वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पीछे से आ रहे एक हाईवा ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश में था
विज्ञापन
घटना के बाद हाईवा चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, राहगीरों और पुलिस की मदद से हाईवा को पकड़कर मौके पर खड़ा करा दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए घायल युवक को सीएचसी चोपन भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें
परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।






