नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 4 की सड़क बनी तालाब, राहगीरों व किसानों को भारी परेशानी
नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 4 की सड़क बनी तालाब, राहगीरों व किसानों को भारी परेशानी
8:12 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क (सोनभद्र)। नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 4 स्थित सहिजन खुर्द मोहल्ले की सड़क जलभराव के कारण तालाब का रूप ले चुकी है। सड़क पर लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।बताया जाता है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां गुजरती हैं। साथ ही इसी सड़क पर किसानों के लिए खाद वितरण की सहकारी समिति (कोऑपरेटिव) भी स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों किसान खाद लेने आते हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण किसानों तथा स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






