लुटेरी दुल्हन का मामला: ₹1.60 लाख वसूली के आरोप में महिला गिरफ्तार
सोनभद्र। रायपुर थाना पुलिस ने शादी कराने के नाम पर कथित तौर पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार किया है
8:16 PM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शादी कराने के नाम पर ₹1.60 लाख की वसूली का आरोप, महिला गिरफ्तार
सोनभद्र। रायपुर थाना पुलिस ने शादी कराने के नाम पर कथित तौर पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और उसके साथियों ने पीड़ित को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया था।
पुलिस के मुताबिक, शादी की रस्म पूरी होने के बाद पीड़ित को डराया-धमकाया गया। आरोप है कि उसे नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर ₹1,60,000 की जबरन वसूली की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।मामले में थाना रायपुर में मु0अ0सं0-138/2026 के तहत धारा 352, 351(2), 308(5) और 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर 2026 को वांछित अभियुक्ता मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार महिला के कब्जे से पुलिस ने ₹6,920 नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीमप्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुरउपनिरीक्षक सूबेदार यादवआरक्षी चन्द्रकेश चौहानआरक्षी सर्वेश मिश्रामहिला आरक्षी भूमिका मौजूद रही






