School holiday:एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिले में पात्र कर्मचारियों को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश देने के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को मतदान के दिन पात्र मतदाता कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ उठा सकेंगे
2:22 PM, Oct 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिले में पात्र कर्मचारियों को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश देने के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को मतदान के दिन पात्र मतदाता कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ उठा सकेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र की ओर से जारी पत्र में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के निर्देशों का हवाला देते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पात्र मतदाता कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा
आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने के लिए बोनाफाइड मतदाता कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। इसका उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें
संबंधित अधिकारियों को निर्देश
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित है।
प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना और पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।






