सोनभद्र: जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश.
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न पुलिस प्रकरणों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।
sonbhadra
12:35 PM, Nov 12, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न पुलिस प्रकरणों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को तथ्यों के आधार पर पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों की जांच गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्रवाई की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक देरी या उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना विलंब विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।






