होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र SP अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की सुनीं समस्याएं.

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, सैनिक सम्मेलन में सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं. वाहनों और सुरक्षा उपकरणों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा.

sonbhadra

12:31 PM, Nov 13, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

सोनभद्र SP अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की सुनीं समस्याएं.

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल एवं दौड़ कराई गई। साथ ही शस्त्रों के संचालन एवं प्रशिक्षण से संबंधित अभ्यास भी कराया गया।

Image

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहने की नसीहत देते हुए जनसेवा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। इसमें विभिन्न पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Image

इस दौरान यूपी-112 एवं जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की सघन जांच की गई। वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई एवं रखरखाव के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों एवं संबंधित कर्मचारियों को सभी वाहनों और उपकरणों को सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Image

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की समस्त व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और तत्परता बनाए रखने के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण आवश्यक है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions